जांघों से हटाना है स्ट्रेच मार्क्स तो करें ये घरेलू उपाय

जब व्यक्ति वेट लॉस करता है या वेट गेन करता है तो स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर हिप्स और जांघ शामिल है जिनके पास स्ट्रेच मार्क्स आ जाते है। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करना बहुत ही मुश्किल होता है और बाजार में इसे ठीक करने के लिए कई तरह की क्रीम आती है। हालाँकि आप इसे आसानी से घर पर ही ठीक कर सकते हैं और आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

* स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से तो नहीं हटाया जा सकता है लेकिन हाँ इसे कम किया जा सकता है और इसके लिए एक्सरसाइज के दौरान मसाज ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। जी दरअसल मसाज ऑयल का इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाते है।

* स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो ऐसे लोगों के स्ट्रेच मार्क्स बहुत ज्यादा दिखते हैं। वहीं ड्राई स्किन पर फाइन लाइन्स और स्ट्रेच मार्क्स काफी गहरे नजर आते हैं। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए स्किन को हाइड्रेट करना बहुत ही जरुरी है। इसके लिए आपको ड्राई स्किन पर ऑयल बेस्ड बॉडी लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी के साथ ध्यान रखें स्किन को नाखून से कभी भी खुरचना नहीं चाहिए।

* स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल करें। जी दरअसल स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई लगाने से स्ट्रेच मार्क्स हल्के हो जाते हैं। वहीं विटामिन ई को ऑलिव ऑयल या फिर बादाम ऑयल में मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स में लगाएं तो भी आपको लाभ होगा।

* स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज हमेशा ऊपर से नीचे करना चाहिए। जी हाँ और जहां ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स हैं वहां मसाज करें। आपको बता दें कि स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए ऑलिव ऑयल और बादाम ऑयल से मसाज कर सकते हैं।

* स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए स्क्रब कर सकते हैं। वहीं इसके लिए आप चावल आटा और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल चावल के आटे और दही मिलाकर जांघों पर स्क्रब करने से लाभ होगा।

E-Paper