दिल्ली जल बोर्ड पर भाजपा ने साधा निशाना, कही यह बात

नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली जल बोर्ड को दिए गए पैसे का हिसाब सार्वजनिक करने की जरूरत है। सरकार इसकी जानकारी नहीं दे रही है। भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा 22 पत्र लिखने के बावजूद सरकार जवाब नहीं दे रही है।

साठ हजार करोड़ की देनदारी

उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड पर 60 हजार करोड़ रुपये की देनदारी है। पिछले सात साल से जल बोर्ड ने आय-व्यय का लेखा जोखा नहीं दिया है। नियम के अनुसार प्रत्येक तीन माह पर खाते का आडिट जरूरी है।  न यमुना की सफाई हुई न दिल्ली वासियों को साफ पानी मिला। टैंकर माफिया का आतंक बढ़ रहा है। इससे स्पष्ट है कि दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए फंड का दुरुपयोग हो रहा है।

हिसाब को सार्वजनिक करने की मांग

भाजपा ने 26 हजार करोड़ रुपये का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की गई तो भाजपा नेताओं को कानूनी नोटिस भेज दिया गया। भाजपा अदालत में जवाब देगी। भाजपा इस तरह के कदमों से नहीं डरेगी और दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।

E-Paper