ऐश्वर्या को प्रपोज करने से पहले ऐसी प्लानिंग की थी अभिषेक ने, सुनते ही शादी के लिए कर दी ‘हां’

बिग बी और जया बच्चन के लाडले अभिषेक बच्च्न आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो एक बेहतर पति, पिता और बेटे की टैगलाइन उन्हें काफी पहले मिल चुका है लेकिन बॉलीवुड का सुपरस्टार कहलाना अभी बाकी है। अभिषेक का जन्म 5 February 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत सन 2000 में War film रिफ्यूजी से की थी इस मूवी में उनके अपोजिट करीना कपूर थी। इस मूवी से यह उम्मीद थी की अभिषेक का करियर काफी अच्छा जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्कि मूवी फ्लॉप रहीं।

 

बॉलीवुड में गुरू,बंटी और बबली, धूम 2 जैसी हिट फिल्म देने वाले अभिषक ने कई फ्लॉप फिल्में दी। बेहद अजीब है कि जूनियर बच्चन को कभी सुपरस्टार नहीं बल्कि ऐश्वर्या के पति तो कभी अमिताभ के लाडले के रूप में देखा जाता है। प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अभिषक अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे।

 

बता दें कि इससे सभी वाकीफ है कि अभिषेक की लाइफ में ऐश्वर्या से पहले करिश्मा और रानी मुखर्जी का नाम लिया जा चुका है। अभिषेक और करिश्मा की सगाई तक हो गई थी। लेकिन दोनों परिवारों के बीच हुई अनबन इस रिश्ते को तोड़ दिया। फिर ये बॉलीवुड की स्मार्ट जोड़ी बनते बनते रह गई। इसी बीच उनकी लाइफ में रानी मुखर्जी आई जिसे लेकर फैंस को काफी उम्मीद में थी। इन दोनों की जोड़ी में फैंस को अमिताभ और जया की जोड़ी नजर आई लेकिन कहते है ना किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

 

रानी मुखर्जी पहले से आदित्य से प्यार करती थी। उन्होंने अपनी राहें अभिषक से अलग कर ली। इसके बाद उनकी लाइफ में आई दिपानिता शर्मा जिनके साथ कुछ महीने रिलेशनशिप में रहने के बाद अभिषेक की लाइफ में ऐश्वर्या की एंट्री हुई। ऐश्वर्या से प्यार होने के पहले दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। इस बीच अभिषेक ने दिपानिता के सामने भी इस बात को स्वीकार कर लिया कि वो ऐश्वर्या को पसंद करते हैं।

 

अब बारी आई ऐश्वर्या को अपने दिल की बात सुनाने की। इस वक्त दोनों अपनी फिल्म गुरू की शूटिंग कर रहे थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पंसद किया। न्यूयॉ़र्क में अभिषेक ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था,’मैं न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहा था। मैं अपने होटल के कमरे की बॉलकनी में खड़े होकर ये सोचा करता था कि कितना अच्छा होगा अगर एक दिन मैं एक दिन उससे शादी कर पाउंगा।’

 

गुरू के प्रिमियर में दोनों वहीं साथ थे। ऐश को उसी बॉलकनी में ले गए और शादी के लिए प्रपोज किया। प्रपोज के लिए अभिषेक ने गुरु के सेट से ली हुई किसी चीज के साथ की। ये अंदाज ऐश्वर्या को भा गया। उन्हें लगा कि अभिषेक कितने सच्चे इंसान है और उनके लाइफ में इससे बेहतर इंसान कोई और नहीं हो सकता है। उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। आज दोनों की एक बेटी है आराध्या जो सबकी लाडली है। ऐश्वर्या जब भी कही जाती आराध्या उनके साथ होती हैं।

 

E-Paper