शहरवासियों ने सराहा 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो

अज़मेर । किंग एडवर्ड मेमोरियल ( केईएम ) में प्रतिदिन आयोजित होने वाला 3 डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो को शहरवासी सराह रहे हैं। शो देखने के बाद लोगों का कहना है कि कम समय में शहर के इतिहास की विस्तृत जानकारी मिल रही है। शो के माध्यम से विद्यार्थी एवं युवा वर्ग लाभांवित होगा। वहीं केईएम सोसायटी द्वारा टिकट की दरें तय की जाएगी। शो का प्रतिदिन आयोजन किया जा रहा है।

अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अजमेर में 3.22 करोड़ रूपए लागत से साउंड एंड लाइट शो 3 – डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो से केईएम में प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। शो देखने आए शिक्षक नेता श्री विजय सोनी ने बताया कि इस शो के माध्यम से अजमेर के गौवरमयी इतिहास की जानकारी मिलती है। 25 मिनट तक आयोजित होने वाले शो में अजमेर के इतिहास, तीर्थ नगरी पुष्कर और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह का सुन्दर चित्रण किया गया है। विद्यार्थी पुरू विजय सोनी का मानना है कि शो में ज्ञानवर्धन जानकारी प्रदान की जा रही है। युवा अपने इतिहास से रूबरू होंगे। उल्लेखनीय है कि 3 – डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से अजमेर के इतिहास, कला एवं संस्कृति की जानकारी दी जा रही है।

अजमेर के इतिहास से होंगे रूबरू
अत्याधुनिक तकनीक से 3 डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो को तैयार किया गया है। यह उस तकनीक पर आधारित है जो एक इमारत या संरचना को सतह के रूप में बदल देती है। जबकि यह पूरी तरह से सिर्फ प्रकाश होता है। निर्धारित संरचना पर शो की थीम के साथ चमकदार छवियों के बीच संबंधित इमारत, व्यक्ति या स्थलों को प्रकाश द्वारा आकर्षक तरीके से दर्शाया जाता है और ऑडियो द्वारा उसका पूरा विवरण सुनाई देता है। इस प्रकार के शो के माध्यम से अजमेर के इतिहास, वर्तमान में इसकी विशेषताएं एवं भविष्य के सपनें दर्शाते हुए शो तैयार किया गया है।

अंग्रेजी और हिंदी भाषा में जानेंगे इतिहास
मैसर्स सीएस डायरेक्ट नई दिल्ली द्वारा नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी नई दिल्ली के म्यूजियम एंड प्राइम मिनिस्टर नाम से इसी प्रकार के शो आयोजित किए जा रहे हैं। 3 – डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो में अजमेर का इतिहास, वर्तमान एवं भविष्य की परिकल्पनाओं का चित्रण किया गया है। यह शो हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में इतिहास की जानकारी दी जा रही है।

E-Paper