जानिए 6 सितंबर 2021 का राशिफल

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 6 सितंबर का राशिफल।

6 सितंबर का राशिफल-

मेष :  आज आपको अपनी मेहनत का पूर्ण परिणाम नहीं मिलेगा। इसी के साथ व्यवसाय में तरक्की होगी लेकिन किसी घटना के होने के संदेह हैं। आज धन की प्राप्ति तथा उसके संरक्षण को लेकर ध्यान भटकेगा। आज अचानक कुछ खर्चे भी सामने आ सकते हैं ।

वृषभ: आज आपका मन विचलित रह सकता है और काफी समय से मन में दबा हुआ गुस्सा आज बाहर निकल सकता है। इसके कारण अपने सहयोगी परेशान होंगे। लेकिन आपको शांत रहना जरूरी होगा। धन की दृष्टि से समय उत्तम है। आज पैसा आने वाला है।

मिथुन: आज परिवार के सदस्यों से बातचीत में सावधानी रखना चाहिए। आपका क्रोध घर के माहौल को खराब कर सकता है। आज शांत रहकर सुख सुविधाएं भी मिलेंगी और सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे। इसके अलावा आर्थिक दृष्टिकोण से समय ज्यादा अच्छा नहीं है।

कर्क: आज अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। मन किसी व्यक्ति की तरफ आकर्षित रहेगा। आज वरिष्ठजनों के ऊपर धन खर्च का योग बनता है।

सिंह: आज बातचीत द्वारा लोगों से संपर्क बनाकर कार्यक्षेत्र को बेहतरीन बनाने की कोशिश करेंगे। बहुत लंबे समय से कामकाज की स्थिति बिगड़ी है लेकिन आज सब मंगल हो सकता है। आज धर्म-कर्म के काम पर समय और धन दोनों खर्च होंगे, हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

कन्या: आज कार्य क्षेत्र में बैलेंस बनाने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा मेहनत से सभी काम पूरे हो जाएंगे। आज उच्च अधिकारियों से प्रशंसा पाने के लिए कुछ अच्छा करें। आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।

तुला: आज मन कुछ अध्ययन-मनन में लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया होगा और आज जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज धन प्राप्ति का योग बनता है। सेहत में नरमी है। व्यपार में अच्छा मुनाफ़ा है।

वृश्चिक: आज अपने कार्य में लाभ चाहिए तो ध्यान से करें। आज जितना ज्यादा यात्रा से बचेंगे उतना अच्छा रहेगा। आज कामकाज को बेहतर बनाने और तरक्की के लिए यह बहुत जरूरी है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर है, धन की बरसात हो सकती है।

धनु: आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आएंगे लेकिन उनको अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज सकारात्मक सोच रखे क्योंकि इससे सब कुछ अच्छा होगा। आज मन से भय को निकाल दें और आपके कामकाज के लिए बेहतरीन दिन है। आज किसी खास समय में अपने प्रियजन को बाहर ले जाएं।

मकर: आज मन में कामकाज को लेकर कुछ तनाव रहेगा। इसके अलावा बहुत मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम ना मिलने की वजह से परेशान रहेंगे। आज आपके पुराने निवेश से लाभ होगा। आज आपके लिए खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ: आज मेहनत से कार्य क्षेत्र में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे, हालांकि भाग्य का साथ आज कम मिलेगा। आज अच्छा धन मिलेगा कुछ खास हो सकता है जिसके बारे में अपने सोचा न हो। आज आपको बड़े लाभ होंगे और आपके दिन की शुरुआत भी शुभ होगी। डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।

मीन: आज आपको कारोबार में खूब परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन उसके बाद बहुत अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से सहयोग पाएंगे। धन कमाने की दृष्टि से अच्छा दिन है। आज सेहत थोड़ी नासाज है।

E-Paper