वैलेंटाइन्स डे पर अनुष्का नहीं होंगी विराट के साथ, ये होगा पार्टनर

शादी के बाद अनुष्का अपना पहला वेलेंटाइंस डे विराट के साथ नहीं मनाने वाली हैं। इस बार प्यार भरे इस दिन पर उनके साथ होंगे वरुण धवन।

बता दें कि अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फ़िल्म ‘सुई धागा’ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं। फ़िल्म से अनुष्का और वरुण के लुक्स भी बाहर आये थे, जिसमें वरुण और अनुष्का दोनों सिलाई मशीन और सुई धागा के साथ नज़र आये थे। खबर है कि शरत कटारिया द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की शूटिंग 14 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं।

‘सुई धागा’ मेड इन इंडिया की तर्ज पर बनने वाली फ़िल्म है। इस फ़िल्म के माध्यम से मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इस बारे में फ़िल्म के निर्माता मनीष शर्मा का कहना है कि प्यार हमेशा ही लोगों को होप्स और इंस्पीरेशन देता है। इसलिए इस दिन से हम प्यार की इस कहानी की शुरुआत कर रहे हैं। फ़िल्म में यह दर्शाने की कोशिश है कि अगर प्यार है तो तमाम परेशानियों और कठिनाईयों के बावजूद आप एक हो जाते हैं और एक तरह से सोचते हैं और आगे बढ़ते हैं। यही वजह है कि वैलेंटाइन्स डे का मौका चुना गया है, ताकि वही कहानी कही जाये।

बता दें कि यह फ़िल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। वरुण और अनुष्का इस फ़िल्म के लिए तैयारियों में लंबे समय से जुटे हुए हैं। अनुष्का की इस फ़िल्म के अलावा इस साल ‘परी’ और शाह रुख़ ख़ान के साथ फ़िल्म ‘जीरो’ भी रिलीज होगी, दूसरी तरफ वरुण धवन की फ़िल्म ‘अक्टूबर’ भी इसी साल रिलीज होने वाली है।

E-Paper