जानिए 29 जुलाई 2021 का पंचांग

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 29 जुलाई का पंचांग।

29 जुलाई का पंचांग-

श्रावण कृष्ण षष्ठी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 14, जिल्हेज 18, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जुलाई 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 55 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 02 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।

सुकर्मा योग रात्रि 08 बजकर 01 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ, गर करण अपराह्न 03 बजकर 16 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 29 जुलाई 2021: सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 29 जुलाई 2021: शाम 07 बजकर 14 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 29 जुलाई 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजे से 07 बजकर 24 मिनट तक। अमृत काल सुबह 06 बजकर 59 मिनट से 08 बजकर 40 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग मध्‍यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 41 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 जुलाई 2021 : राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 06 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से 04 बजकर 31 मिनट तक। भद्रा काल अगली सुबह 03 बजकर 54 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक।

E-Paper