डायनासोर के काल से ये जीव धरती पर है मौजूद, मिला अमरता का वरदान

इस धरती पर आपको कई तरह के जीव मिलेंगे जो आप पहली बार देख रहे होंगे। वैसे हम सभी जानते हैं कि मौत एक सत्य है जिससे कभी घबराना नहीं चाहिए लेकिन एक ऐसा भी जीव है जिसे अमरता का वरदान मिला है। जी हाँ, अगर वैज्ञानिकों की कही बातों को मानें तो प्रकृति ने एक जीव को ‘अमरता का वरदान’ दिया है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा कौन सा जीव है। तो हम आपको बता दें कि इस जीव को जेलीफिश कहा जाता है।

यह अपने अजीबोगरीब गुण के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह जीव समुद्र की गहराई में मिलता है, लेकिन कभी-कभी ऊपरी सतह पर देखने को भी मिल जाते हैं। कहते हैं जेलीफिश ही एक ऐसा जीव है जिसका अस्तित्व सदियों पुराना है। यह जीव डायनासोर के काल से ही धरती पर मौजूद हैं और इसका शरीर 95 फीसदी पानी से बना होता है। यही कारण है कि ये समुद्र के अन्य जानवरों को पारदर्शी दिखाई देता है।

ऐसा भी कहा जाता है कि जेलीफिश के पास दिमाग नहीं होता, यही वजह है कि उसके आसपास हमेशा छोटी-बड़ी मछलियों का झुंड जमा रहता है, क्योंकि वो इसके आसपास खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। वैसे तो जेलीफिश दिखने में बहुत खूबसूरत होती है लेकिन अगर उनकी मूंछें किसी इंसान की त्वचा से छू जाएं तो इंसान को बहुत गंभीर बीमारी हो सकती है। कहा जाता है इस जीव की मूंछें इतनी जहरीली होती हैं कि वह इंसान की त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती हैं।

E-Paper