30 साल से पत्थर खाकर जिंदा है यह शख्स, वजह कर देगी हैरान

दुनिया में कई अजीबोगरीब किस्से सामने आते हैं जो हैरान कर जाते हैं। अब हाल ही में हम आपको एक ऐसे युवक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र की। यहाँ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद सभी के होश उड़े हुए हैं। जी दरअसल यहाँ एक युवक पिछले 30 साल से केवल पत्थर खाकर जिंदा है। सुनकर झटका लगा ना लेकिन यह सच है। हम सभी जानते हैं कि जिंदा रहने के लिए लोग तरह-तरह का खाना खाते हैं, लेकिन पत्थर कौन खाता है।

यह शख्स जिंदा रहने के लिए पत्थर खाता है और सभी को हैरान कर जाता है। हम जिनके बारे में बात कर रहे हैं वह महाराष्ट्र के सतरा जिले स्थित अदरकी खुर्द गांव के रहने वाले हैं। इनका नाम रामदास बोडके है, जो पिछले 30 साल से पत्थर खाकर जिंदा हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रामदास हर दिन 250 ग्राम तक पत्थर खाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें एक बार पेट दर्द की काफी समस्या हो गई थी, और उसी बाद से उन्होंने पत्थर खाना शुरू कर दिया था। पेट दर्द की समस्या युवक को साल 1973 में हुई थी।

उस दौरान जब काफी दिनों तक उन्होंने इसका इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने पत्थर खाना शुरू किया। यह बात उन्हें गांव की ही रहने वाली एक महिला ने बताई थी और उन्ही के बताने के बाद युवक ने पत्थर खाना शुरू कर दिया। रामदास का कहना है पत्थर खाने से उन्हें काफी आराम मिला। वैसे यह मामला बड़ा अजीब है लेकिन सच है।

E-Paper