प्रियंका चोपड़ा ने इस देश में खोला भारतीय रेस्तरां ‘Sona’, फोटो शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने फिल्मों में ही नहीं बल्कि सोशल वर्क और लेखन में भी अपनी पहचान बना ली है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अब बिजनेस की भी शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपने  फैंस के साथ अपने नए रेस्तरां की फोटो शेयर की है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्तरां खोला है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके दी है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं आपके सामने Sona  को  पेश करते हुए काफी रोमांचित महसूस कर रही हूं। न्यूयॉर्क सिटी में भारतीयों के प्रति अपना प्यार डाला है। भारतीय खाने का स्वाद होगा Sona में, यहां के सेफ होंगे हरी नायक जो काफी प्रभावशाली हैं। जिन्होंने काफी इनोवेटिव मेन्यू तैयार किया है। मैं आपको मेरे देश के शानदार खाने के सफर में ले चलती हूं। बता दें कि Sona इस महीने के लास्ट में खुलेगा। उन्होंने आगे लिखा कि मैं आपको यहां देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। यह सब मेरे दोस्त मनीष गोयल और मेरे दोस्त डेविड रेबिन के नेतृव्य के बिना संभव नहीं था। वहीं उन्होंने अपनी डिजाइनर मेलिसा बोवर्स का और बाकी टीम का भी धन्यवाद किया है। 

सोना की पहली झलक दिखाते हुए प्रियंका ने और भी तस्वीरें साझा की हैं जहां वे पूजा करती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि दूसरी और तीसरी फोटो तब की है जब हम साल 2019 में पूजा कर रहे थे। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रिलीज हुई अपनी बुक Unfinished को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। इस किताब में उन्होंने अपनी लाइफ के कई राज खोले हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हॉलीवुड  फिल्म को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा वे प्रोडक्शन भी करती हैं। ‘पर्पल पेबल्स पिक्चर्स’ नाम का प्रियंका का प्रोडक्शन हाउस भी है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में हेयर प्रोडक्ट Anomaly भी लॉन्च किया है। 

E-Paper