पिछलें 24 घंटों में तेजी से बढ़ा कोरोना का कहर, सामने आए इतने मामलें

बीते एक वर्ष से देश में कोविड-19 का कहर और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश में एक बार फिर कोविड संक्रमण के दैनिक मामलों में  निरंतर बढ़ोतरी देखने को मिली है। महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालत हैं। बीते 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 18,711 नए केस देखने दर्ज किए गए और 100 लोगों ने इस संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को सूचना दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 से संक्रमण के 18,711 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल केस बढ़कर 1,12,10,799 पहुंच हो गए। वहीं बीते 24 घंटों में कोविड के कारण से 100 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा  1,57,756 हो चुका हैं।

रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी: स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक,  बीते 24 घंटों में 14,392 कोविड-19 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,08,68,520 मरीज कोविड वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोविड-19 केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा कम होता जा रहा है। जिससे कोरोना के सक्रिय के केसों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज  की जा चुकी है। फिलहाल, देश में  कोविड-19 के सक्रिय केस 1,84,523 हैं।

इतने लोगों का लगा कोविड का टीका: देश में दुनिया का सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण देखने को मिला है। वहीं देश में अब तक 2,09,22,344 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।

E-Paper