सुरेन्द्र गुप्ता जिलाध्यक्ष व खुश्तर रहमान बने जिला मन्त्री

  • उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

सीतापुर,। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन आज बृहस्पतिवार को बृज किशोर मिण्टो देवी बालिका विद्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में ब्लाॅक स्तरीय पदाधिकारियों के डेलीगेशन में शामिल शिक्षक सम्मिलित रहे। अधिवेशन में जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला मन्त्री, संयुक्त मन्त्री और कोषाध्यक्ष पद पर र्निाचन हेतु पर्यवेक्षक राकेश कुमार मिश्र द्वारा घोषणा की गई। जिस पर अध्यक्ष पद हेतु सुरेन्द्र गुप्ता, परिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु राकेश त्रिवेदी व बाल सरोज चतुर्वेदी, मन्त्री पद हेतु खुश्तर रहमान खाँ, संयुक्त मन्त्री पद हेतु अनूप शुक्ला एवं कोयााध्यक्ष पद हेतु आदित्य प्रकाश मिश्र द्वारा नामांकन किया गया। वरिष्ट उपाध्यक्ष पद हेतु किया गया नामांकन बाद में बाल सरोज चतुर्वेेदी द्वारा नाम वापस लिये जाने के कारण सभी पदो पर निर्वाचन निर्विररोध सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, वरिष्ट उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, जिला मन्त्री खुश्तर रहमान खाँ, संयुक्त मन्त्री अनूप शुक्ला व कोषाध्यक्ष आदित्य प्रकाश मिश्र को निर्वाचित घोषित किया गया।  

निर्वाचन उपरान्त नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं जिला मन्त्री सुरेन्द्र गुप्ता, खुश्तर रहमान खाँ द्वारा उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संगठन प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर शिक्षको की उपेक्षा और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नेताद्वै ने कहा कि सभी ब्लाॅक इकाईयों द्वारा युद्ध स्तर पर शिक्षकों से सम्पर्क कर उन्हें संगठन की सदसरूता प्रदान करने का कार्य किया जाय। सदस्यता देने में पूर्ण पारदर्शिता अपनाई जाय।

यदि किसी विकास क्षेत्र में शिक्षकों के सामने किसी प्रकार की कोई समस्या है जो ब्लाॅक इकाई तुरन्त संज्ञान लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से समाधान कराये और सूचना जिला स्तर पर अवश्य प्रेषित की जाय ताकि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर निदान कराया जा सके।

आज हुए निर्वाचन पर जनपद के शिक्षकों में जबर्दस्त हर्ष का माहौल है। शिक्षकों द्वारा बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष व जिला मन्त्री को बधाई दी गई  है। बधाई देने वालों में अनूुप शुक्ला, राकेश त्रिवेदी, विजय गौतम, बाल सरोज, नवीन कुमार, शशिकान्त, विनिज, रोहित सिंह, विजय चैरसिया, मुख्तार अहमद, रवि बाजपेई, उपकार शील, वीरेन्द्र सैनी, दिनेश कनौजिया, प्रदीप शुक्ला, कामता प्रसाद, इन्द्र रूरेखर सिंह, विनोद अग्निहोत्री, विनायक मिश्रा, संदीप यादव, कात्यायनी मिश्रा, मोहित श्रीवास्तव, चंेतन दीक्षित, शैलेन्द्र सोनी,  रविन्द्र नाथ मिश्रा, सरनाम वर्मा, अनुपम सिंह, असद सिददीकी, विपुल त्रिवेदी, जुनेद अहमद, काजिम हुसेन, देवेन्द्र मिश्रा, रूबीना बानो, सगीर अहमद, नईम शेख, शहाब वहीद, मोहम्मद शमीम, देवेन्द्र कुमार मिश्र, प्रवेश कुमार, मनोज वर्मा, विजय बहादुर सिंह, अचल सिंह चैहान आदि प्रमुख हैं।

E-Paper