लहंगा पहनकर समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आईं श्रद्धा कपूर, फोटोज और वीडियो हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने नए-नए फोटोज के चलते चर्चाओं में हैं। आजकल वह आए दिन अपनी फोटोज और अपने वीडियो शेयर कर रहीं हैं। इस समय श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मालदीव में मस्ती करती नजर आ रही है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल श्रद्धा कपूर मालदीव में छुट्टियां मनाने नहीं गईं हैं बल्कि वह अपने कजिन भाई प्रियांक की शर्मा की शादी में गईं हैं। अब इस समय मालदीव से श्रद्धा की कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आप देख सकते हैं एक वीडियो में श्रद्धा लहंगा पहनकर समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं।

इसी के साथ एक दूसरे वीडियो में वह अपनी फैमिली के साथ शादी समारोह में रस्में करती नजर आ रही हैं। श्रद्धा के यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। बीते दिनों ही श्रद्धा कपूर को उनके भाई के सिद्धांत के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उस दौरान दोनों भाई- बहन का लुक गजब का था। जी दरअसल दोनों ने एक जैसी टी- शर्ट पहन रखी थी और टी-शर्ट पर लिखा था ‘वहां जहां शाजा ने प्रियांक से शादी की है’।

श्रद्धा कपूर के काम के बारे में बात करें तो आप सभी ने उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘बागी 3’ में देखा होगा। यह फिल्म लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उनकी जोड़ी टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थी। अब जल्द ही श्रद्धा कपूर लव रंजन की अगली फिल्म में दिखाई देंगी। इसमें वो रणबीर कपूर के साथ रोमांस करने वाली हैं।

E-Paper