आज से राहुल गांधी दो दिन के दौरे में जायेंगे अमेठी

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी को मजबूत करने में लगे हैं। वह आज से दो दिनी अमेठी दौरे पर हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 11:30 पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से अमेठी रवाना होंगे। 

लखनऊ से अमेठी जाने से पहले उनका पहला कार्यक्रम रायबरेली के फुरसतगंज में है। यहां नंदीलीला उत्सव लान में अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के ब्लाक एवं ग्राम सभा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। वह कस्बे में आयोजित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद राहुल एक सरकारी खरीद केंद्र पर अपना अनाज बेचने के इंतजार के दौरान मरे किसान सत्तार के परिवार के लोगों से मिलने गांव खैराना (जायस) जाएंगे।

इसके बाद व जायस होते हुए गौरीगंज पहुंचेंगे, जहां व्यापारियों के साथ एक बैठक करेंगे। शाम छह बजे व केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर वह पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ गुप्त मंत्रणा करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी गौरीगंज कार्यालय पर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यानी पांच जुलाई को उनका सुबह 9:30 बजे से जनता से मुलाकात का कार्यक्रम है। 11:30 बजे वह अमेठी के ताला गांव में किसानों के साथ चौपाल लगाएंगे।

तालाखजुरी (गौरीगंज) मुकुट नाथ इंटर कॉलेज परिसर में प्रगतिशील किसानों के साथ चौपाल करेंगे। उसके बाद राहुल नरैनी गांव जाएंगे और वहां गत माह सीमा पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान अनिल कुमार मौर्या के परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी अपने क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय के दौरे पर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश के साथ किसानों की समस्याएं भी सुनेंगे। उसके बाद राहुल कुछ गांवों का भ्रमण करते हुए दिन में तीन बजे दिल्ली रवाना होंगे।

अमेठी कांग्रेस कार्यालय के गेस्ट हाउस में रुकेंगे राहुल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आ रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब रात्रि विश्राम के लिए वह कांग्रेस कार्यालय में बने गेस्ट हाउस में रुकेंगे। मंगलवार को पूरे दिन कांग्रेस कार्यालय के आसपास सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बनी रही।
राहुल गांधी के अमेठी से सांसद बनने के बाद कांग्रेस के गौरीगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय में गेस्ट हाउस का निर्माण गांधी-नेहरू परिवार के लोगों के लिए कराया गया था। तब से अब तक कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी के कई कार्यक्रम हुए लेकिन, कभी भी उनका रात्रि विश्राम गेस्ट हाउस में नहीं हुआ। राहुल अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं, व्यापारियों व किसानों से मुलाकत करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा के मुताबिक राहुल गांधी दौरे के पहले दिन फुरसतगंज में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

दो बजे के करीब किसान सत्तार के घर जाएंगे। सत्तार गत दिनों जायस मंडी में गेहूं बेचने आए थे जहां उनकी मौत हो गई थी। वे शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। इसके बाद वह किसी भी एक गांव का भ्रमण करेंगे। चार बजे राहुल गौरीगंज पहुंचेंगे, यहां वह छोटे व्यापारियों से बातचीत करेंगे। गुरुवार को सुबह नौ बजे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। अमेठी के ताला में दोपहर ढाई बजे किसान गोष्ठी में शामिल होने के बाद शाम चार बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

कार्यक्रम इस प्रकार है

चार जुलाई 2018

11:00 – लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेगे। वहां से रायबरेली होते हुए अमेठी।

11:30- फुरसतगंज के नंद लीला उसत्व लान में कार्यकर्ताओं से सवांद का कार्यक्रम। कर सकते हैं पत्रकार वार्ता।

12.30- मृतक किसान अब्दुल सत्तार के घर जाकर परिवार के लोगों से मिलेंगे। धींगई गांव जाएंगे 4 मई को हुई थी किसान सत्तार की मौत।

04.00- मध्यमवर्गीय व्यापारियों से मुलाक़ात (माधवपुर, गौरीगंज)।

06.00- कांग्रेस कार्यालय में नव गठित सोशल मीडिया टीम के साथ करेंगे बैठक।

06:30- कांग्रेस कार्यालय में विशिष्ट लोगो के परिवारीजन से भेंट। मनोज मुन्तशिर-गीतकार व संवाद लेखक आइफा अवार्ड विजेता–निशानेबाज रुचि सिंह)।

07.00 – राहुल गांधी जन सम्पर्क कार्यालय, गौरीगंज में रात्रि विश्राम।

पांच जुलाई 2018

11: 00- अमेठी के ताला में स्थित मुकुटनाथ इंटर कालेज में किसानों के साथ बैठक।

02:00- अमेठी के नरैनी में शहीद अनिल मौर्य के घर जाएंगे। 

E-Paper