MP के भोपाल-इंदौर में सबसे ज्यादा मिले कोरोना संक्रमित, जानिए लॉकडाउन लगेगा या….

मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है। इसी के कारण अब राज्य में कोरोना रिटर्न की आशंका बढ़ने लगी है। जी दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसी इजाफे को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार बड़े सतर्क कदम उठा रही हैं। इस समय कई स्थानों पर मास्क आवश्यक कर दिया गया है, आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि अभी लॉकडाउन जैसे हालात नहीं बने हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में वर्तमान में मरीजों का आंकड़ा 350 के करीब पहुंच रहा है। इसी महीने यानी फरवरी की शुरुआत में यह आंकड़ा 150 तक ही था।

उसके बाद धीरे-धीरे इस संख्या में बदलाव आया और मरीज बढ़ने लगे। अब इस समय सबसे ज्यादा मरीज अगर कही है तो वह इंदौर में है। इंदौर के बाद भोपाल में भी भरी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। इसी वजह से इन दोनों जिलों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा कई हिस्सों में रात का कर्फ्यू लगाए जाने की बात चल रही है तो बाजार के खुलने और बंद होने के समय में भी परिवर्तन हो सकता है।

आपको हम यह भी बता दें कि कोरोना के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा में लगने वाले मेले स्थगित कर दिए गए हैं। इसी के साथ ही बालाघाट, सिवनी, बैतूल जैसे सीमावर्ती जिलों से मजदूर रोज महाराष्ट्र कार्य के लिए जाते हैं। अब मनरेगा में इन्हें गांव में ही कार्य दिलाए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने जारी कर दिए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग प्रदेश की सीमा पर अनिवार्य रूप से की जाएगी, कोविड नेगेटिव व्यक्तियों को ही प्रदेश में प्रवेश दिया जाएगा।

E-Paper