प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, दोनों हुए गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के कटनी से एक बड़ा मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ पर एक शातिर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मरवा डाला। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही पत्नी के अफेयर के बारे में पति को पता चला तो उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश की। इसी बात से पत्नी नाराज हो गई और उसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का रोड़ एक्सीडेंट करवा दिया। इस तरह उसके पति की मौत हो गई। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला बीते 12 फरवरी का है जब गौरव खरे (पति) की मौत एक पिकअप वाहन से बुरी तरह टक्कर होने के कारण हो गई थी। जैसे ही यह मामला कैमोर थाना क्षेत्र में पहुंचा वैसे ही पुलिस ने जांच शुरू की। उसके बाद पुलिस ने जब एक्सीडेंट के मामले की जांच की तो जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस को पता चला यह सब युवक की पत्नी ने करवाया है। जी दरअसल बीते 12 फरवरी को कैमोर में एक मालवाहक पिकअप वाहन ने एक स्कूटी को बुरी तरह टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार रितु खरे उर्फ गौरव और दादूराम यादव की मौत हो गई, जबकि लालजी दहिया गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पुलिस ने जैसे ही इस मामले के बारे में जांच की तो पता चला कि मृतक गौरव खरे की पत्नी पुष्पलता उर्फ नंदिनी का अमित चक्रवर्ती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बारे में गौरव को पता चल गया था इस वजह से वो अपनी पत्नी को किसी भी जगह अकेले नहीं जाने देता था। यह सब देखकर गुस्साई नंदिनी ने पति को मारने का प्लान बनाया। उसके बाद उसने अमित को कहा। फिर अमित ने अपने दोस्त फज्जु और फैजान के साथ मिलकर गौरव खरे को रोड एक्सीडेंट में मारने की प्लानिंग बनाई। वैसे अब इस मामले में पत्नी समेत उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

E-Paper