पत्नी ने झगड़ें के बाद पति की प्रेमिका के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

हाल ही में मध्य प्रदेश के कटनी से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के ढीमरखेड़ा थाने इलाके में पत्नी ने झगड़ा करने के बाद अपने पति की प्रेमिका को जान से मार दिया। कहा जा रहा है उसने अपने पति की प्रेमिका के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी। वही हत्या करने के बाद पत्नी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई की मदद से उसे नाले में दफना दिया, ताकि किसी को भी इस बारे में जानकारी ना मिले। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को बीते रविवार को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ के दौरान महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इस मामले के बारे में कटनी एसपी मयंक अवस्थी का कहना है, ‘मृतका रुक्मिणी 11 मई 2020 को ही अपने पति नरेश बर्मन को छोड़कर बिना बताए चली गई थी। रुक्मिणी के इस तरह जाने से पति ने कुंडम थाने में मामला दायर करवा दिया। उसके बाद पुलिस जांच में यह सामने आया कि रुक्मिणी गांव के ही पूरनसिंह से प्यार करती थी और पूरनसिंह भी शादीशुदा है। रुक्मिणी अकेली नहीं बल्कि उसके दो बच्चे भी हैं। रुक्मिणी अपने पति और बच्चों को छोड़कर पूरनसिंह के साथ जबलपुर रहने चली गई। जैसे ही इस बारे में पूरनसिंह की पत्नी सम्मोबाई को पता चला तो उसने पहले तो विरोध किया। उसके बाद तीनों में झगड़ा हुआ और एक समझौता भी।

उस समझौते के अनुसार तीनों साथ में जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में रहने लगे थे। लॉकडाउन के कारण सभी का काम बंद होने के बाद वह वापस गांव आ गए। गांव वापस आने के बाद रुक्मिणी फिर से अपने पति नरेश बर्मन के साथ रहने लगी। ऐसे में पुलिस पूछताछ में आरोपी सम्मोबाई ने बताया कि, ‘एक दिन दोनों जंगल में लकड़ियां बीनने गई थीं। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और रुक्मिणी ने सम्मोबाई का गला दबा दिया। यह देखकर सम्मोबाई ने कुल्हाड़ी से रुक्मिणी को मार डाला।

E-Paper