MP विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, 2 मार्च को आएगा बजट

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से आरम्भ होने जा रहा है। जी दरअसल प्रदेश में शिवराज सरकार बनने के बाद यह पहली बार होने जा रहा है जब विधानसभा का सत्र पूर्ण रूप से आयोजित किया जाने वाला है। यह 26 मार्च तक चलने वाला है। खबरों के अनुसार राज्यपाल आनंदी पटेल के अभिभाषण से इस सत्र की शुरुआत होगी। आप सभी को बता दें कि विधानसभा के 33 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी।

वहीं इस दौरान आने वाले वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट भी पेश किया जाएगा। इसी के साथ शासकीय-अशासकीय कार्य संपादित किए जाने के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। आप जानते ही होंगे आज ही मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा। जी दरअसल विधानसभा का अध्यक्ष गिरीश गौतम को बनाया जाने वाला है। वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट 2 मार्च को पेश किया जाने वाला है।

इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण राज्य सरकार खर्चों में कटौती पर फोकस करने में लगी हुई है। इस कारण ऐसा माना जा रहा है कि इस बार राज्य सरकार खर्चों में कटौती कर करीब 3000 करोड़ रुपए बचाने की कोशिश करेगी। वैसे हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार खर्चें में कटौती की राशि का प्रयोग सरकार कर्मचारियों को डीए देने में करेगी। ऐसी भी खबरें हैं कि इस बार सरकार कृषि के बजट में भी 10000 करोड़ की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा सरकार किसानों को सम्मान राशि स्कीम का लाभ पहले की तरह ही देगी। इसका मतलब है कि मध्य प्रदेश के किसानों को एक साल में 10000 रुपए मिलते रहेंगे।

E-Paper