गर्मियों में आपके लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं पुदीने का सेवन

आयुर्वेद की दुनिया में पुदीना सर्वश्रेष्ट है। पुदीना एक ऐसा ही खाद्य पदार्थ है, जिसका गर्मियों में नियमित सेवन करने से शरीर को अनेकों लाभ होते हैं। गर्मियों में पुदीने के सेवन के लाभ होते है। कई बिमारियों के इलाज में भी सहायक है। 

पुदीना खाने के फायदे

# एक शोध में पता चला है कि पुदीने की चाय स्वस्थ वयस्कों की याददाश्त लंबी अवधि के लिए सुधार सकती है। इस शोध के लिए 180 प्रतिभागियों को पुदीने की चाय, कैमोमिल की चाय और गर्म पानी का सेवन कराया था।

# पेट और गैस से सम्बंधित बीमारियों में पुदीना रामबाण का काम करता है। इसकी चटनी और शरबत पीने से पेट में ठंढक पहुँचती है और लीवर में इकठ्ठा जहरीला पदार्थ बाहर आ जाता है।

# बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं की छाती में दर्द होने पर भी पुदीने का तेल फायदेमंद होता है। इसके सेवन से और भी कई फायदे है। 

# पुदीने का तेल लगाने से सिरदर्द में तुरंत लाभ मिलता है। आयुर्वेदिक तेलों में इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है। इसका तेल बालों और शरीर की त्वचा के लिए बहुत बढ़िया होता है।

E-Paper