अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी ने लोगों को दी शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की जनता को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी संस्कृति और परंपराओं की तारीफ की। बता दें कि आज ही के दिन 1987 में इन दोनों राज्यों की स्थापना हुई थी। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दोनों राज्यों की प्रगति की कामना की।

मिजोरम को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘मिजोरम के मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। पूरे देश को महान मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम की जनता को प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने, अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मैं राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।’

वहीं, अरुणाचल प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश के अद्भुत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर की शुभकामनाएं। इस राज्य के लोग अपनी संस्कृति, साहस और भारत के विकास में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। आशा करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नई बुलंदियों को छूता रहे।’

E-Paper