18 फरवरी 2021 का राशिफल: आज इन राशिवालों के लिए बेहद खास होगा दिन

वैसे तो आज के समय में हर कोई अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच और अपने राशिफल के साथ करता है, तो चलिए जानते है आज यानी 18 फरवरी 2021 का राशिफल… 

मेष:  नई नौकरी, नया अनुबंध, नए लोगों से भेंट, नए स्थान की यात्रा हो सकती है। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग रहेगा।

वृष:  आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: धन हानि, स्वास्थ्य हानि के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भगवान शिव की उपासना आपके लिए हितकर होगी।

कर्क:  ससुराल पक्ष या जीवनसाथी से विवाद न उत्पन्न करें, कुछ व्यावसायिक परेशानी भी आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

सिंह:  धन हानि एवं स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी अथवा विरोधी से तनाव मिल सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे समस्या हो सकती है।

कन्या:  बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा। नया अनुबंध हो सकता है। पारिवारिक स्तर पर सुखद समाचार मिलेगा।

तुला: तुला राशि वालों के लिए चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आज इन राशिवालों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। फिर भी किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु: आर्थिक समस्याएं बढ़ाएगा। किसी काम में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। यद्यपि बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सार्थक होगा।

मकर: आपकी राशि पर षटग्रही योग बन रहा है। इस कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की परेशानी हो सकती है। मन में अज्ञात भय पैदा होगा।

कुंभ: शासन सत्ता या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव दे सकता है। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में चिंतित रखेगा।

मीन: आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। विवेक से काम लें और ईश्वर की आराधना करें।

E-Paper