लुधियाना में रेहड़ी लगाकर रोड जाम करने वाले 33 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट, सामान भी किया जब्त

बाजारों में रेहड़ी फड़ी लगाकर यातायात अवरुद्ध करने वाले लोगों के खिलाफ एक साल पहले बंद हुई पुलिस की मुहिम मंगलवार फिर से शुरू हो गई। इस दाैरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 33 लोगों को गिरफ्तार करके केस दर्ज किए है। इस दौरान एक रेहड़ी चलाने वाला फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए रेहड़ी वालों का सामान भी नगर निगम की मदद से कब्जे में ले लिया है।

थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने इस्लाम गंज से कूचा नंबर 16 निवासी हरकिशन, इस्लामगंज निवासी सुरेश कुमार, शाहपुर रोड से जीटीबी नगर निवासी हरनीत सिंह, शाहपुर रोड निवासी दानिश, रिहान, जेल रोड फील्ड गंज से शिमला पुरी के प्रीत नगर निवासी रोहित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने राहों रोड गुरु विहार से नागिंदर नगर गली नंबर 2 निवासी साजन कुमार, गांव तोगड़ गढ़ी निवासी रणजीत सिंह व माडल कालोनी निवासी तजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया।

थाना साहनेवाल पुलिस ने डेहलों रोड से गांव धरोड़ निवासी जगमोहन सिंह, डेहलों रोड निवासी अनवर खान व गांव उम्मैदपुर निवासी जीवन सिंह को गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने नीला झंडा रोड से इस्लाम गंज निवासी नरिंदर व शिंगार रोड के तिकोनी पार्क से आदर्श नगर निवासी रवि वधावन को गिरफ्तार किया। थाना डेहलों पुलिस ने खेड़ा रोड से गांव खेड़ा निवासी जगजीत सिंह व गांव कालख माजरी रोड से उसी गांव में रहने वाले ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया। थाना हैबोवाल पुलिस ने टंडन नगर से दुर्गापुरी निवासी चमन लाल व मेन चौक हैबोवाल से उसी इलाके में रहने वाले दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया।

थाना लाडोवाल पुलिस ने हंबड़ा रोड से गांव कड़ियाल निवासी गुरवीर सिंह व गांव जांगपुर निवासी भमर सिंह को गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने बस स्टैंड से फाजिल्का के गांव बकैनवाला निवासी हरजोत सिंह को गिरफ्तार किया, जबकि एक अज्ञात व्यक्ति फरार हाे गया। थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने जंडू चौक से हरगोबिंद नगर निवासी शेखर व घुमार मंडी चौक से कृष्णा नगर निवासी एमएच कालरा को गिरफ्तार किया। 

थाना दरेसी पुलिस ने बांबे टायर के पास से लाजपत नगर निवासी अंकुश शर्मा ब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने चांदनी चौक से उसी इलाके में रहने वाली रमिंदर कौर, थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने प्रताप बाजार से हैबोवाल के ग्रीन एवेन्यू निवासी सुरिंदर कुमार, थाना दुगरी पुलिस ने दुगरी फेस-1 से निर्मल नगर निवासी राजू थापा, थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने गिल रोड से मुरादपुरा निवासी राम सिंह, थाना शिमला पुरी पुलिस ने गिल रोड से उसी इलाके में रहने वाले रजाक, थाना पीएयू पुलिस ने हंबड़ा रोड से शेरे पंजाब नगर निवासी अर्जुन साहनी व थाना जमालपुर पुलिस ने मुंडियां कलां से गुरु नानक नगर निवासी नितिन शर्मा थाना माडल टाउन पुलिस ने शास्त्री नगर से फौजी मोहल्ला निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है।

E-Paper