बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना महामारी का प्रकोप साल 2021 में पहले से कम देखने को मिल रहा है। हालांकि कोरोना के केस अभी भी सामने आ रहे हैं, लेकिन वैक्सीन बन जाने के बाद लोगों में इसका डर थोड़ा कम हो गया है। साल 2020 में कोरोना ने मनोरंजन जगत के भी कई सितारों को अपना शिकार बनाया था। जिसमें कनिका कपूर, मोहिना कुमारी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, जोआ मोरानी जैसे सेलेब्स शामिल हैं। वहीं, साल 2021 में भी मनोरंजन जगत पर कोरोना ने हमला बोला है। अंग्रेजी मीडियम के एक्टर रणवीर शौरी कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

रणवीर शौरी ने कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। साथ ही इसकी जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है,’मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हल्के लक्षण हैं। मैं क्वारंटीन में हूं।’ इस खबर के सामने आते ही रणवीर के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। साथ ही कमेंट कर एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

रणवीर शौरी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही वो कई पॉलिटिकल मुद्दों पर भी अपनी राय रखते नजर आते हैं। हाल ही में रणवीर ने रिहाना-ग्रेटा पर बना एक गाना ‘रिहाना तो बहाना है’ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। इसके साथ ही वो दिशा रवि की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया देते देखे गए थें। दिशा रवि पर प्रतिक्रिया देकर रणवीर शौरी जबरदस्त ट्रोल भी हुए थें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर शौरी हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘लूटकेस’ में नजर आए थें। इसके अलावा उन्हें इरफान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी देखा गया था। अंग्रेजी मीडियम में उनके कैरेक्टर का नाम बालाशंकर त्रिपाठी था। रणवीर शौरी वेब सीरीज में भी काफी एक्टिव हैं। 

E-Paper