तेज रफ्तार कार और आटो में जबरदस्त भिडंत, दो जख्मी

राजधानी रायपुर में आधी रात होते ही तेज रफ्तार वाहनों का राज हो जाता है। रफ्तार के कहर से लगातार हादसे भी हो रहे हैं। बावजूद रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। शुक्रवार की आधी रात को कार और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना मोवा ओवरब्रिज की है। घटना में दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं घटना में दो लोगो को गंभीर चोट भी आई है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर घायलों को एक निजी अस्पताल इलाज के भर्ती करवाया है। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इधर, कल ही देर शाम को डायल 112 पर कॉलर ने सूचना दी कि गोलबाजार इलाके के क्षेत्र के जयस्तम्भ चौक पर रवि भवन के पास एक व्यक्ति दुघर्टना में घायल हो गया है, जो सड़क किनारे बैठा हुआ है। चोट आने से काफी मात्रा में खून निकलने के कारण घायल को तकलीफ हो रही है।

सूचना पर डायल 112 की टीम – गोलबाजार टाइगर वं तत्काल मौके पर पहुंचकर, उक्त घायल व्यक्ति को उपचार के लिए 108 संजीवनी की सहायता से आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस कार्यवाही में डायल 112 टीम सराहनीय योगदान रहा।

E-Paper