सांप जैसे ईल को निगल गई मछली, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो, आप भी देंखे

सोशल मीडिया पर आए दिन कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस समय यह वीडियो चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। इस वीडियो को जो देख रहा है वह देखता ही रह जा रहा है। इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वैसे इस वीडियो में जो दिखाई दे रहा है उसे देखने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं। इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा द्वारा शेयर किया गया है।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ इतना लिखा था, ‘यदि आपने नहीं देखा हो तो…’ आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक मछली नजर आ रही है जिसे कार्प के रूप में पहचाना जाता है। यह मछली अपने सिर को पानी के बाहर निकालती है और अचानक से धुआं छोड़ने लगती है। उसके बाद वह अंदर चली जाती है। देखते ही देखते वह वापस बाहर आकर ईल को निगल लेती है। जो इस वीडियो को देख रहा है सवालों की झड़ी लगा दे रहा है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, ‘मुझे इसका पूरा वीडियो दिखाइए। इस वीडियो ने कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा है, ‘क्या? मछली को धुआं छोड़ते मैंने पहली बार देखा है।’

इसी तरह कई लोगों ने कमेंट कर इसके बारे में सवाल किये हैं। वैसे सोशल मीडिया पर ये वीडियो सभी को हैरान कर देने वाला वीडियो बन गया है। एक ट्विटर यूजर्स ने यह भी कहा है कि, ‘मछली की हरकतें पूरी तरह से अप्राकृतिक लग रही हैं।’ इसके अलावा एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया है कि, ‘यह पूरी तरह से फेक वीडियो लग रहा है। मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है कि सुशांत नंदा कैसे समझ नहीं पाए।’ वैसे वाकई में यह वीडियो बड़ा ही खौफनाक है और जो इसे देख रहा है वह हैरान हो रहा है।

E-Paper