छत्तीसगढ़: झाड़-फूंक के बहाने शादीशुदा महिला से उसके सहेली के बॉयफ्रेंड ने किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में झाड़-फूंक के बहाने शादीशुदा महिला से उसके सहेली के बॉयफ्रेंड ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। महिला ने पति-पत्नी के बीच चल रहे अनबन को झाड़-फूंक के जरिए शांत कराने अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड को बुलाया था। उसने धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। और इसकी जानकारी किसी को देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि कचना इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय युवती की अपने पति से कुछ अनबन थी। यह बात पीड़िता ने अपनी सहेली को बताई थी, जिसके बाद इसकी सहेली ने इसे कहा कि उसका बॉयफ्रेंड झाड़-फूंक कर पारिवारिक कलह को दूर करता है।

पीड़िता ने उसके बॉयफ्रेंड से फोन पर बात की। आरोपी ने पूजा सामग्री लेकर मरीन ड्राइव के पास उसे बुलाया और यहां से उसे बीएसयूपी कालोनी ले गया। जहां आरोपित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बारे में किसी को बताने पर फोटो वायरल कर देने की धमकी दी। पीड़िता आरोपित का नाम भी नहीं जानती, उसकी सहेली से भी पूछताछ की गई तो उसने आरोपित का नाम विकास उर्फ विक्रमजीत बताया है।

सहेली का कहना है कि आरोपित कई बार अपना नाम अलग-अलग बताता था। वह भी उसके बारे में उतने अच्छे से नहीं जानती। फिलहाल जो नाम सामने आया है, उसके अनुसार आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

E-Paper