योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है। ओडीओपी योजना के तहत उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में 90 करोड़ की लागत से कृषि आधारित उद्योगों के लिए सामान्य सुविधा केंद्र बनेंगे। उन्‍होंने कहा कि इससे छह हजार किसान को लाभ मिलेगा। साथ ही 15 करोड़ की लागत से चार जिलों में क्लस्टर की स्थापना होगी। 

बोले-कोरोना के बावजूद निर्यात में वृद्धि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रमाण

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक अन्य ट्वीट भी किया है। इसमें उन्‍होंने लिखा कि मोदी सरकार के आर्थिक सुधारों और बेहतर नीतियों के चलते पिछली जनवरी की तुलना में इस जनवरी देश के निर्यात में 5.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोरोना महामारी के बावजूद निर्यात में वृद्धि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रमाण है।  

प्रयागराज प्रवास के दौरान सिद्धार्थनाथ ने यह कहा था

पिछले दिनों प्रयागराज प्रवास के दौरान यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा था कि आम लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ें। उन्हें रोजगार के अवसर मिलें, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह को भी मजबूत किया जा रहा है। किसानों की आंदोलन के संदर्भ में कहा कि जो कुछ चल रहा है यह एक साजिश है। किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। सरकार प्रत्येक बिंदु पर चर्चा के लिए तैयार है फिर भी आंदोलनकारी बात करने के लिए राजी नहीं है। उनकी सिर्फ एक धुन है कानून वापस लें। आखिर ऐसा क्यों, इस बात पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं खत्म हो रहा। किसानों की जमीन किसी के द्वारा न हथियाने का भरोसा दिया जा रहा फिर भी अनायास आंदोलन चल रहा है। वास्तव में सच्चे किसान सिर्फ अपने खेत में मेहनत कर रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा भी है।

E-Paper