पंजाब: भतीजी को शादी का झांसा देकर सगा फूफा ने दो साल तक किया दुष्कर्म

अंबाला निवासी 25 वर्षीय भतीजी को शादी का झांसा देकर सगा फूफा उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो शादी कराने से साफ मुकर गया। अब अंबाला की थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जीरो एफआइआर दर्ज करके जांच के लिए लुधियाना पुलिस को भेजी है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने नया पर्चा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

एसआइ तमन्ना देवी ने बताया कि आरोपित की पहचान अंबाला सिटी के हरि नगर निवासी गिन्नी (35) के रूप में हुई। वह दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने अंबाला सिटी के जंडली फाटक स्थित गांव कावला निवासी 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसका फूफा है। 2019 में उसने पीड़िता काे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अपने साथ भगाकर ले गया। मगर पीड़िता के परिवार ने दोनों को तलाश लिया और घर वापस ले आए। तमन्ना देवी ने कहा कि पीड़िता के परिजन इसलिए चुप रहे कि आरोपित उनके परिवार का दामाद था।

उन्होंने पीड़िता को बहादुर के रोड स्थित बाजीगर बस्ती में रहने वाली उसकी मौसी के पास रहने के लिए भेज दिया। यहां वह एक फैक्ट्री में काम करने लगी। पीड़िता का आरोप है कि उसके कुछ ही समय बाद आरोपित भी लुधियाना आकर किराये के कमरे में रहने लगा। वह अकसर उसे अपने कमरे में ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। 20 जून 2020 को वह अपनी फैक्ट्री में थी।

शादी का झांसा देकर अपने साथ हिमाचल ले गया

आरोपित वहीं से उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के छोटी हैडल कालोनी ले गया। वहां किराये का कमरे में रखकर वह उसके साथ जबरदस्ती गलत काम करता रहा, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पता चलने पर वहां पहुंचे उसके परिजन उसे वापस ले गए। पीड़िता इस समय छह महीने के गर्भ से है। उसका मेडिकल कराया गया है। आरोपित की तलाश में दबिश टीम को अंबाला भेजा गया है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

E-Paper