ऑस्कर 2021 की रेस से मलयालम फिल्म जल्लीकट्टू हुई बाहर, फैंस को अभी भी है उम्मीदें

हाल ही में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की अनाउंसमेंट ने भारत के लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी थीं। अनाउंसमेंट के मुताबिक मलयालम फिल्म ‘जल्लीकट्टू’ सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में 93वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि करने वाली थी। मलयालम फिल्म ‘जल्लीकट्टू’ को ऑस्कर 2021 के लिए भारत की तरफ से भेजा गया। ‘जल्लीकट्टू’ के साथ ऑस्कर 2021 में भारत को ऑफीशियल एंट्री मिली। लेकिन अब फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। एकेडमी ने अवॉर्ड की दौड़ में शॉर्ट लिस्ट हुई फिल्मों की सूची जारी कर दी है। जिसके मुताबिक जल्लीकट्टू ऑस्कर अवॉर्ड 2021 की रेस से बाहर हो गई है।

हालांकि करिश्मा देव दुबे के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बिट्‌टू (Bittu)’ से फैंस की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। ये फिल्म दुनिया भर के 18 फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दो दो स्कूल जाने वाले बच्चों की दोस्ती को दिखाया गया है। इससे पहले फरहान अख्तर और जोया अख्तर की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ साल 2020 के ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। हालांकि फिल्म ऑस्कर नहीं जीता पाई थी।

2019 की स्वतंत्र एक्शन फिल्म ‘जल्लीकट्टू’ 14 सदस्यीय जूरी की पसंद थी, जिसकी अध्यक्षता 27 फिल्मों की सूची में से राहुल रवैल ने की थी। चयन के पीछे का कारण बताते हुए, राहुल ने कहा, ‘एक रात में होने वाली फिल्म, स्थानों और संबंधित पात्रों का एक अनूठा पहनावा प्रदान करती है, जो देश का प्रतिनिधित्व करने के योग्य बनते हैं।’ जलीकट्टू’ को 27 फिल्मों में से चुना गया है। इस लिस्ट की हिंदी फिल्मों में शकुंतला देवी, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, मलंग, छलंग, गुलाबो सीताबो, कामयाब, चिंटू का जन्मदिन और शिकारा शामिल थीं। इसके अलावा, इस सूची में तीन प्रमुख अभिनेत्रियों-दीपिका पादुकोण की छपाक, अनुष्का शर्मा की बुलबुल और प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज़ पिंक शामिल थीं।

‘जलीकट्टू’ का डायरेक्शन लीजो जोजे पिल्लीस्सेरी ने किया है। उन्हें 50वें ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव’ में श्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया था। यह फिल्म ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में भी दिखाई जा चुकी है।

E-Paper