नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान की हुई सर्जरी, दाएं कंधे से निकाली गई गोली

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर टोकलो स्थित झरझरा जंगल में हुई नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान को रविवार को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था। 35 वर्षीय नारायण क्षेत्री कोबरा बटालियन का जवान है। नक्सली मुठभेड़ में घायल होने के बाद उन्‍हें रांची के मेडिका अस्पताल में रविवार दोपहर भर्ती किया गया। डॉ. मेजर रमेश दास की देखरेख में एचडीयू में उनका इलाज चल रहा है। मेडिका के मेडिकल डायरेक्टर डाॅ. विजय मिश्रा ने बताया कि जवान के दाएं कंधे में गोली लगी है।

रविवार को सर्जरी नहीं हो सकी थी। सोमवार को उनकी सर्जरी कर गोली निकाली गई। उनकी स्थिति पहले से काफी हद तक स्टेबल है। मंगलवार को उन्‍हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। बताते चलें कि रविवार की सुबह करीब पांज बजे चक्रधरपुर के जंगल में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। इसमें जवान घायल हो गए। आनन-फानन में उन्‍हें रांची लाया गया। रांची के खेलगांव स्थित हेलिपैड में उतार कर वहां से उन्‍हें मेडिका अस्पताल ले जाया गया।

E-Paper