Birthday special: इतने रुपए लेकर भारत आईं थीं नोरा फतेही, आज हैं डांसिंग क्वीन

बॉलीवुड में अपनी डांसिंग और एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली नोरा फतेही का आज जन्मदिन है। नोरा आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं। वैसे नोरा को इंडस्ट्री में उनकी डांसिंग के लिए पसंद किया जाता है। नोरा अपने डांस से लाखों फैंस बना चुकीं हैं। वैसे नोरा को आज डांसिंग क्वीन तक कहा जाता है। नोरा का असली नाम नोरा फतेही मोरक्कन है जो एक कनाडाई डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वैसे उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘रोर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह तेलुगू फिल्मों में नजर आईं।

उनकी फिल्मों की लिस्ट में ‘बाहुबली’ और ‘किक 2’ शामिल होती हैं। वैसे नोरा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीज़न 9 में भी दिखाई दे चुकीं हैं। इस शो में नजर आने के बाद नोरा साल 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नजर आईं और यहाँ उन्होंने अपने डांस से सभी को दीवाना कर डाला। वैसे नोरा फतेही इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं। वह ना केवल एक शानदार डांसर हैं बल्कि मार्शल आर्ट्स में भी अव्वल हैं। बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि नोरा फतेही एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा नोरा कई बड़े ब्रांड्स के एड में भी नज़र आ चुकी हैं।

यह भी बहुत कम लोग जानते हैं कि नोरा सचिन तेंदुलकर की फैन और युवराज सिंह की फ्रेंड हैं। वह क्रिकेट से जुडी हैं। नोरा फतेही नहीं जानती थी कि वह भारत आकर इतनी मशहूर होंगी। जिस समय वह कनाडा से इंडिया आई थीं, तब उनके पास महज 5000 रुपए थे। उसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में एक ख़ास मुकाम बना डाला।

E-Paper