लुधियाना में अलग-अलग जगहों पर शराब व हेरोइन तस्करी करते दो लोंग हुए गिरफ्तार

पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए शराब व हेरोइन तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

थाना मोती नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राम दरबार मंदिर कट के पास दबिश देकर एक व्यक्ति काे 2 ग्राम हेराेइन तथा दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई राजकुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान शेर पुर कलां की भगत सिंह कालोनी निवासी छोटे लाल के रूप में हुई। उसे वर्धमान चौक से माेती नगर जाते हुए रास्ते में काबू किया गया। थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने जवाहर नगर स्थित पानी की टंकी के पास बैठ कर शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 14 पव्वे शराब बरामद की गई। हवलदार रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान जवाहर नगर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई।

बिना मास्क पहने देर रात आर्डर लगाते दाे दुकानदार गिरफ्तारदेर रात निर्धारित समय के बाद दुकान खोल कर चिकन के आर्डर परोस रहे दो दुकानदारों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआई कुलवंत सिंह ने बताय कि दोनों की पचहान मोती बाग कालोनी निवासी प्रेम दास तथा विक्की के रूप में हुई। वीरवार देर रात पुलिस की टीम पखोवाल रोड स्थित ललतों कलां में थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि धांधरां रोड स्थित जैन मंदिर के पास आरोपितों की प्रेम चिकन कार्नर तथा दिवस चिकन कार्नर के नाम से दुकानें हैं। जिन्हें वो निर्धारित समय के बाद भी खोल कर ग्राहकों को आर्डर परोस रहे हैं। उन लोगों ने चेहरे पर मास्क भी नहीं पहने हैं।

E-Paper