बिहार: मुखिया के पुत्र को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए भागलपुर रेफर, पुलिस कर रही पूछताछ

पंचायत चुनाव को लेकर पकरा की मुखिया कदम देवी के पुत्र कुमार गौरव को गोली मारकर घायल कर दिया गया। आनन-फानन उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने भागलपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन विक्रमशिला सेतु जाम होने के कारण उसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया। हालांकि वहां से भी बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले में बिलरिया के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि गौरव भोजन करने के बाद हाथ धोने घर के पीछे गया था। हाथ धोकर वह जैसे ही पीछे मुड़ा कि पेड़ पर चढ़कर पहले से घात लगाए अपराधी ने गोली मार दी। घायल गौरव ने बताया कि कुख्यात राजकिशोर राय उर्फ बिलरिया उर्फ झोटहना ने उसे गोली मारी है। पंचायत में इस बार मुखिया पद पर वह खड़ा होने की बात कह रहा था। वह मुखिया के पद पर खड़ा होने से हम लोगों को मना कर रहा था। एक सप्ताह पूर्व ही उसने पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। मना करने पर गोली मार दी। घायल ने पुलिस को बिलरिया समेत दस लोगों के नाम बताए हैं। गोली गौरव की रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई है।

मुखिया के घर के पास तैनात की गई पुलिस

घटना के पश्चात नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने स्थल पर पहुंचकर घायल कर स्वजनों से जानकारी ली। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक घायल का बयान नहीं दर्ज हुआ है। घायल के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं। बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना को लेकर मुखिया के घर के पास स्कूल में पुलिस कैंप कर रही है।

बिलरिया का है लंबा इतिहास

पुलिस के मुताबिक आरोपित बिलरिया का लंबा आपराधिक इतिहास हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। एसटीएफ की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर बाहर निकला हुआ है। तेतरी पंचायत के पूर्व मुखिया पुलकित ङ्क्षसह के भाई की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिसमें बिलरिया भी नामजद आरोपित था। वहीं नवगछिया के रसलपुर निवासी विनोद यादव हत्याकांड में भी वह आरोपित था। इसके अलावा और भी कई हत्या और रंगदारी के मामले उस पर दर्ज हैं।

पुराने मामले को लेकर घटना हुई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। घटना में बिलरिया सहित अन्य लोगों का नाम सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। – सुशांत कुमार सरोज, एसपी, नवगछिया

E-Paper