अजीब चीजें खता था ये युवक, ऑपरेशन हुआ तो पेट से निकली ये खतरनाक चीज

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक ऐसा मामला आया है जो आपको चौंका ही नहीं देगा बल्कि आपके रौंगटे भी खड़े कर देगा। एक युवक को बचपन से ही मेटल से बनी वस्तुएं खाने की लत है। घर में सेफ्टी पिन से लेकर तमाम वस्तुएं छुपा कर रखी जाती हैं। जब लंबे समय से उसे खाने के लिए कोई स्टील या लोहे की चीज नहीं मिली तो उसने किचन में रखा स्टील का चाकू ही निगल लिया।

मामला छतरपुर का है। गणतंत्र दिवस से पहले युवक (33) ने देखा कि किचन में एक 5 इंच लंबा नुकीला और धारदार चाकू पड़ा है। उसने निगल लिया। वो चाकू आहर नली में फंस गया था। जिससे उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। घर वालों को लगा कि उसने चोरी-छिपे कुछ तो खाया है। ऐसे में उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने जब सोनोग्राफी की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। चाकू हार्ट के पास हार्ट से निकलने वाली ब्लड वैसल के पास था और उसका नुकीला हिस्सा नीचें की ओर था। वो कभी भी सरक सकता था। चाकू सरकता तो हार्ट का ब्लड वैसल कट जाने की की संभावना थी। 

पेट और आहार नली में थी ये चीजें भी : युवक के पेट में दो चम्मच और सेफ्टी पिन भी था। आहर नली में पैन की रिफिल फंसी हुई थी। डॉक्टर ने बड़ी सूझबूझ से एंडोस्कोपी की मदद से चाकू को पोजिशन में लेकर छोटे से कट से उसे बाहर निकाल लिया। इसी तरह रिफिल और दूसरी चीजें भी निकाली गईं। अब मरीज की हालत स्थिर है। ये ऑपरेशन लंबा चला। 

पहले भी ऑपरेशन कर निकाली जा चुकी हैं ये चींजे: 

युवक ने पहले भी चम्मच ओर सेफ्टी पिन निगल लिया था। जब पेट में दर्द होने  लगा तो परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। वहां सोनोग्राफी करने पर खुलासा हुआ कि युवक को ऐसी चीजें खाने की लत है। ऐसे में परिजन चम्मच, पिन और छोटी स्टील और धातु की चीजें छुपाकर रखने लगे थे।

E-Paper