क्या आपने खाई है दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी….

इस दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिल सकते हैं जो बिरयानी के दीवाने हैं। उनके सामने बिरयानी रख दी जाए तो वह झट से चट कर जाए। वैसे आप सभी भी उस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। वैसे बिरयानी तो आप सभी ने खूब खाई होगी लेकिन दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी खाई है क्या।।।? जी दरअसल दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी की कीमत 20 हजार रुपए है और यह केवल एक प्लेट बिरयानी है। सुनकर झटका लगा ना।।।?

वैसे यह बिरयानी दुबई में एक रेस्टोरेंट ने लॉन्च की है। इसे दुनिया की सबसे ‘महंगी’ बिरयानी कहा जा रहा है। इस बिरयानी को Bombay Borough नाम के रेस्टोरेंट ने लांच किया है। खबरों के अनुसार इस रेस्टोरेंट के मालिक ने पहली सालगिरह पर इसे मेन्यू में शामिल किया है। वैसे जरुरी नहीं है कि इस बिरयानी को केवल एक व्यक्ति को खाना है बल्कि इसे एक साथ छह लोग खा सकते हैं। कहा जा रहा है यह रॉयल बिरयानी है और इसे 23 कैरेट सोने से सजाया गया है।

वैसे इस बिरयानी में कश्मीरी मटन कबाब, पुरानी दिल्ली मटन चॉप्स, राजपूत चिकन के कबाब, मुगलई कोफ्ते और मलाई चिकन को शामिल किया है। अगर आप इसे ऑर्डर करते हैं तो यह आपको 45 मिनट के अंदर मिल जाएगी। इस बिरयानी के साथ आपको रायता, करी और सॉस भी दिया जाएगा। तो अगर आप दुबई में रहते हैं तो इसका आनंद लीजिये, वहीं अगर आप दुबई में नहीं रहते हैं तो जब जाएं इसका आनंद लेकर आएं।

E-Paper