यूपी एमएलसी नाव : भाजपा की पहली लिस्ट जारी, अरविंद कुमार शर्मा के साथ तीन और लोगों के नामो की हुई घोषणा

उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी को होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज पहली सूची जारी कर दी है। 12 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने 14 जनवरी को ही पार्टी की सदस्यता लेने वाले पीएम मोदी के करीबी पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा के साथ तीन और के नाम की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए आज घोषित भाजपा की पहली सूची में पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा का भी नाम है। शर्मा कल ही लखनऊ में भाजपा में शामिल हुए थे। विधान परिषद के लिए भाजपा ने उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व आईएएस अरविंद शर्मा और काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे लक्ष्मण आचार्य को अपना प्रत्याशी बनाया।

विधायकों की संख्या के अनुसार भाजपा 12 में से दस सीट आराम से जीत सकती है। समाजवादी पार्टी ने भी इस बार दो प्रत्याशी उतारकर चुनाव को रोमांचक बना दिया है। बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं जबकि कांग्रेस के पास तो किसी को सहयोग देने लायक विधायक हैं।

मऊ निवासी गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हेंं सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि अरविंद शर्मा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और प्रदेश एवं केंद्र सरकार को मजबूती मिलेगी। भाजपा प्रदेश मुख्यलय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अरविंद शर्मा ने गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सचिव और 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में सचिव जैसे अहम भूमिका में रहे है। अरविंद शर्मा ने यूपी में भी समाज सेवा के क्षेत्र में काम किया है।

E-Paper