झारखंड: सत्यम शिवम संघ समिति ने की जमशेदपुर के बिरसानगर में आगजनी प्रभावित को मदद

सामाजिक संस्था सत्यम शिवम संघ समिति ने बिरसानगर में आगजनी से प्रभावित परिवार को मदद की है। संघ की अध्यक्ष कंचन सिंह ने बिरसानगर जोन नंबर दो, रोड नंबर तीन निवासी टेंट हाउस के काम करने वाले टी रेणु गोपाल के घर में आग लग जाने पर उनके परिजनों को दो कंबल, 30 किलो चावल और आर्थिक रूप से मदद की है। संस्था की अध्यक्ष कंचन सिंह ने टी रेणु गोपाल और उनके परिजनों से मिलकर उनके घर पर आग लग जाने की घटना से विस्तृत रूप से अवगत हुईं।

इस दौरान कंचन सिंह ने उनके परिजनों को आश्वासन दिया कि इस दुखद घटना के बाद हमारी संस्था आपको हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि अंचल पदाधिकारी अनुराग तिवारी से घटना को अवगत करवाकर मुआवजे दिलवाने की भी मांग करेंगी। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष कंचन सिंह के अलावे उप मुखिया सुनील गुप्ता, राज शर्मा, सत्येंद्र कुमार, आनंद, पिंकी, रायमुनि, आशा, नेहा, बेबी, निर्मला उपस्थित थे।

खत्‍म हो गया रोजी-रोटी का जरिया

विदित हो कि बिरसानगर जोन नंबर दो निवासी टी रेणु गोपाल के घर में आग लग जाने के कारण लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। दो दमकल से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान टेंट का सारा सामान एवं घर मे रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया । टी रेणु गोपाल अपनी पत्नी पुष्पा और दो बच्चे के साथ रहते थे। टेंट का व्यवसाय करके अपना परिवार चला रहे थे। इससे पहले भी सत्यम शिवम संघ समिति जरुरतमंदों को मदद करने से लेकर दबे व कमजोर लोगों को न्याय दिलाने का काम किया है।

E-Paper