लुधियाना में वर्धमान टेक्सटाइल ने 1971 के युद्ध के दिग्गजों को सम्मानित कर सौंपे कंबल

लुधियाना में 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर वर्धमान टेक्सटाइल ने भारतीय सेना को उनकी सेवाओं के लिए स्मरण किया एवं कंबल दे कर सम्मानित किया। कॉरपोरेट ऑफिस से 130 एयर डिफेंस रेजिमेंट कि लेफ्टिनेंट उर्वशी चौहान द्वारा कंबल एकत्र किए गए। 5वीं ट्राई सर्विसीज को चिह्नित करने के लिए 14 जनवरी 2021 को लुधियाना के सीजी कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली रैली के दौरान 1971 युद्ध के दिग्गजों को कंबल सौंपे जाएंगे।

समूह पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और शहीदों के परिवारों को लगातार पांच वर्षों से सम्मानित कर रहा है। देश और नागरिकों में सेना के विश्वास को मजबूत करने के लिए संगठन द्वारा ये प्रयास किया गया था। वर्धमान के निदेशक डीके सिंदवानी ने आभार व्यक्त किया और भारतीय सेना को पूरे समूह की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि सेना ताकत, मूल्य और अटल विश्वास का प्रतीक हैं। हम उनके बलिदानों के लिए उन्हें पर्याप्त रूप से धन्यवाद नहीं दे सकते। वास्तविक जीवन के नायकों को हमारा सलाम।

E-Paper