पुणे से विशेष फ्लाइट से चंडीगढ़ पहुंची कोरोना वैक्सीन, पंजाब के जिलों में कल से होगी सप्लाई

पुणे से विशेष फ्लाइटों 56.5 लाख वैक्सीन की खुराक दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरू, लखनऊ व चंडीगढ़ पहुंच गई है। यह वैक्सीन स्पेशल एयरक्राफ्ट चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लाई गई। यहां से चंडीगढ़ व पंजाब की टीम ने इसे लिया। चंडीगढ़ की कोविड वैक्सीन को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 के वैक्सीन स्टोरेज रूम में स्टोर किया जाएगा, जबकि पंजाब की वैक्सीन को सेक्टर 24 के स्टोर में रखा जाएगा।

आज पहुंची वैक्सीन पंजाब व चंडीगढ़ के लिए हैं। वैक्सीन को कल से पंजाब के जिलों में भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब में वैक्सीन पहले चरण में 1.60 लाख फ्रंटलाइनर्स को लगाई जानी है। इसकी शुरुआत 16 जनवरी से हो सकती है।

पंजाब स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुसन लाल ने बताया कि 2.4 लाख वैैक्सीन पहुंची हैं। आज इसे सेक्टर 24 के स्टोर में रखा जाएगा। कल से इसे सभी 22 जिलों में वितरित किया जाएगा।

 

E-Paper