बिग बॉस-14: विकास गुप्ता की तबीयत हुई खराब, घर से हुए बेघर

बिग बॉस के घर में इन दिनों गरमा गर्मी बनी हुई है। पहले तो घर से जैस्मिन भसीन बेघर हुईं थीं। वहीं अब खबर आ रही है कि घर के मास्टरमाइंड यानी की विकास गुप्ता भी घर से बाहर हो गए हैं। इन दिनों विकास की हेल्थ और पर्सनल लाइफ में बहुत उतार चढ़ाव आए हैं। जिसके बारे में विकास शो में भी कई बार बता चुके हैं।

बता दें कि विकास गुप्ता को बिग बॉस 14 के घर से एक बार पहले भी निकाला जा चुका है जब अर्शी और विकास के बीच झगड़ा हुआ था और बिग बॉस ने विकास के इस व्यवहार को देखते हुए उन्हें घर से बाहर कर दिया था, लेकिन तभी उन्होंने  घर में दोबारा एंट्री लेकर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि विकास गुप्ता फिर घर से बेघर हो गए हैं।

द खबरी के मुताबिक विकास गुप्ता स्वास्थ्य के खराब होने के कारण उन्हें घर से बाहर कर दिया गया है। द खबरी के किए गए ट्वीट के मुताबिक ‘खराब स्वास्थ्य के कारण विकास को घर से बाहर हो गए हैं।’ बिग बॉस 11 से मास्टरमाइंड के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले विकास गुप्ता की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं है।

विकास गुप्ता पहले जब घर में गए थे। तब उनके परिवार को लेकर अर्शी ने उन्हें काफी कुछ कहा था। जिसके बाद विकास ने अपना आपा खो दिया और अर्शी को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया था।

वहीं घर में वापस लौटने पर  भी अर्शी और विकास के बीच तीखी बहस चलती रही। वहीं पिछले हफ्ते विकास से मिलने उनकी दोस्त रश्मि देसाई आईं थीं। जिस दौरान उन्होंने विकास को काफी समझाया था। वहीं जैस्मिन और अली पर निशाना भी साधा था।

E-Paper