सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप संचालक को धमकी देने वालों व्यक्तियों इस गैंग से कनेक्‍शन!

रंगदारी के लिए गोविंदपुर में सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप संचालक को धमकी तथा गोली चला कर दहशत फैलाने वालेे गैंग की पहचान पुलिस ने कर ली है। यह रांची होटवार जेल में बंद अमन सिंह का गैंग है। जिसमें  सतीश गुप्ता उर्फ गांधी भी शामिल है। पुलिस गांधी की गिरफ्तारी के लिए गोविंदपुर पुलिस अपना जाल बिछा रही है। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद इलियास अंसारी तथा समीर खान नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस उसके निशानदेही पर सतीश गुप्ता और गांधी की तलाश में जुटी है।

सतीश गुप्ता वही शख्स है जिसे यहां की पुलिस भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में ढूंढ रही है, पर वह फरार है। पुलिस को शक है कि होटवार जेल में बंद अमन सिंह के इशारे पर सतीश गुप्ता उर्फ गांधी ने ही सिटी फ्यूल पेट्रोल पंप में फायरिंग करवाया है।। छानबीन में मिले तथ्य के आधार पर ही सतीश साव तथा अमन सिंह का नाम एक बार फिर इस घटना से जुड़ गया है।

मालूम हो कि पेट्रोल पंप में गोली चालने की घटना को लेकर गोविंदपुर पुलिस ने इलियास और समीर खान नामक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजी है। दोनों के घटना में शामिल होने के प्रमाण भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस को अब शक है कि दोनों अमन सिंह गिरोह के सदस्य हैं। लिहाजा पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ करने का मन बनाई है। कांड में जेल गए दोनों आरोपित 22 दिसंबर से ही जेल में बंद  कुख्यात अपराधियों से मोबाइल संपर्क में था और सिटी फ्यूल्स के मालिक गुलाम कादिर  अंसारी, रंगदारी के लिए स्कॉर्पियो की मांग की थी। यहां तक की कादिर अंसारी के भाई  तथा जिप सदस्य शहनाज परवीन के पति सोहराब अंसारी को फोन करने वाला भी यही  गिरोह है।

E-Paper