बिलासपुर से 25 किलोमीटर दूर रतनपुर में कौओं की झुंड देख लोगों में खौफ

रतनपुर में दो दिन से आधी रात कौओं का झुंड आसमान में मंडरा रहा है। कांव-कांव की आवाज भी सुनाई देती है। एकाएक परिंदों की इस तरह की मौजूदगी से हड़कंप मचा हुआ है। अभी बर्ड फ्लू का खतरा है। शायद यही वजह है कि दहशत का भी माहौल है। हालांकि पक्षियों में लक्षण या मौत जैसी घटनाएं सामने नहीं आई है।

हड़कंप इसलिए मचा है कि लोगों ने रात में इस तरह कौए का न कभी झुंड देखे हैं और उनकी आवाज सुनाई देती। सालों से इस क्षेत्र में निवासरत है। पर रात में कभी भी ऐसा नहीं हुआ। नेचर क्लब के संयोजक बलराम पांडेय ने बताया कि कौएं का झुंड बनियापारा के आसपास आसमान में मंडराते नजर आ रहा है। इसे उस क्षेत्र के रहवासियों ने देखा भी है। एकाएक इस तरह की गतिविधियां खतरा हो सकता है।

इसलिए पहले से सतर्क रहने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक हो चुका है। कुछ जिले में कबूतर, मुर्गी और कौओं की अचानक मृत्यु का मामला भी सामने आया है। हालांकि रतनपुर में इस तरह की घटनाएं नहीं हुई, लेकिन बर्ड फ्लू को लेकर तरह दहशत है। उसे देखते हुए लोग चिंतित है। इसकी जानकारी वन विभाग के अलावा जिला प्रशासन को दी जाएगी। जिससे की स्थिति स्पष्ट हो सके।

जगह बदलने के लिए रात में भरते हैं उड़ान

वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डा. पीके चंदन का कहना है कि कौएं रात में जगह बदलने के लिए उड़ान भरते हैं। इसलिए बीमारी जोड़कर इसे नहीं देखा जा सकता। यह उनकी प्राकृतिक उड़ान है। यदि बड़ी संख्या में उड़ान भरते समय मौत हो जाती है या किसी तरह का लक्षण दिखाई देता है तब चिंता की बात है।

 

 

E-Paper