झारखंड में हैवानियत: गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला स्‍टील का गिलास

झारखंड के चतरा जिले से एक विभत्‍स घटना सामने आई है। जिले के हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में गुरुवार की रात करीब ग्यारह बजे चार युवकों ने हैवानियत की हद पार कर दी। उनलोगों ने गांव की ही एक 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में चाय पीने वाला स्टील का छोटा गिलास डाल दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाने में दर्ज कर ली गई है।

थानेदार सचिन कुमार दास ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।

पीड़िता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों बबलू पासवान, बिलटू पासवान, उत्तम पासवान और बबलू पासवान के बहनोई को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानेदार सचिन कुमार दास ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी तीन नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में आक्रोश है। पीड़िता की हालत गंभीर है।

E-Paper