प्रियंका चोपड़ा ने यूके लॉकडाउन नियमों का किया उल्लंघन तो पुलिस ने किया यह काम

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से जगह बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह इस समय अपने पति निक जोनास के साथ लंदन में समय बिता रहीं हैं। जी दरअसल कोरोना लॉकडाउन के कारण वह वहां फंसी हुईं हैं। अब हाल ही में प्रियंका पर यह आरोप लगा है कि ‘उन्होंने यूके लॉकडाउन नियमों को तोडा है। वह बुधवार को सलून गईं थीं जहां उनके साथ उनकी मम्मी डॉ मधु चोपड़ा और उनका डॉगी डायना भी थी।’

वैसे आप सभी को पता ही होगा कि लंदन में फरवरी के मध्य तक लॉकडाउन लगाया है। ऐसे में सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बीते बुधवार (6 जनवरी) को शाम करीब 4।55 मिनट पर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड ‘जोश वुड के स्टाइलिश सलून’ में पहुंचीं। इस दौरान सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी मौजूद थे। जैसे ही इस बारे में जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस भी सलून में पहुंची लेकिन नियम उल्लघंन पर दोनों पर किसी तरह का कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।

कहा जा रहा है दोनों को रिमाइंडर दिया गया। एक पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा, ‘उन्हें ये सूचना शाम 5।40 पर मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोविड 19 लॉकडाउन नियमों का पालन करने का रिमाइंडर दिया गया, साथ ही अन्य स्रोतों के लिए हस्ताक्षरित किया गया, फिलहाल कोई निश्चित जुर्माना या नोटिस जारी नहीं किया गया है।’ प्रियंका के बारे में बात करें तो वह लंदन में अपनी आगामी फिल्म, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग के लिए गईं थीं लेकिन अब वहीं फंस चुकीं हैं।

E-Paper