दर्दनाक: यूपी में 19 वर्षीय की युवती से दुष्‍कर्म करने के बाद छत से फेंका

योगी सरकार की सख्‍ती के बाद भी उत्तर प्रदेश में महिलाओं से दरिदंगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बदायूं में 50 वर्षीय महिला की निर्मम सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद मुरादाबाद में 19 वर्षीय लड़की बलात्कार के बाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी ने पहले उसे साथ दुष्‍कर्म किया और फिर उसको छत से फेंक दिया।

बंदूक की नोक पर किशोरी से बलात्कार

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि सोमवार देर रात अरविंद सिंह के रूप में पहचाने गए उनके पड़ोसी ने छत के रास्ते उनकी बेटी के कमरे में घुसकर मारपीट की। बंदूक की नोक पर उसे पकड़कर छत पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने भागने का प्रयास किया, तो उसने उसे छत से फेंक दिया और भाग गया।

लड़की के रोने की आवाज सुनकर, उसके परिवार के लोग दौड़ और उसे जमीन पर पड़ा देखा। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उसके परिवार के अनुसार, उसकी हालत “गंभीर” है। उसकी रीढ़ टूट गई है, उसे सिर में चोटें आई हैं। जिला अस्पताल ने उसे मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। रिपोर्ट में किशोरी के भाई के हवाले से कहा गया है कि मेरे माता-पिता अब उसे वहां ले जा रहे हैं। मैं उसके बारे में चिंतित हूं।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को दबोच लिया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार, अतिचार और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

बदायूं में हुई क्रूरता

50 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ बदायूं जिले में एक पुजारी और उसके दो सहयोगियों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में ढिलाई बरतने पर चौकी प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब अब मृतक महिला रविवार को एक मंदिर गई थी। पोस्टमार्टम जांच में पुष्टि हुई कि उसके पैर और पसली की हड्डी फ्रैक्चर है और उसके प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं।

E-Paper