सीतापुर-महमूदाबाद प्रदेश की वर्तमान सरकार के क्रिया कलापों से जनता है त्रस्त

सीतापुर-महमूदाबाद प्रदेश की वर्तमान सरकार के क्रिया कलापों से जनता त्रस्त है। अधिकारी कर्मचारी मस्त है। आज जनमानस में भय की स्थित है और अपराध थमने का नाम नही ले रहा है। यह बात अपने महमूदाबाद आवास पर  समाजवादी लोहिया वाहिनी की संपन्न मासिक बैठक में विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में जुट जाने को कहा।

विधायक वर्मा ने कहा कि हमारे सहयोगी कार्यकर्ता पूरे मन से लगे है और हम आशा करते है कि गॉव गॉव, घर घर जाकर सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे जिससे जहाँ पार्टी मजबूत होगी वहीँ जनता की समस्याओं से भी अवगत हुआ जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के बदले समय में जनता ने अखिलेश जी में पुनः विश्वास व्यक्त किया है जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत है।

सपा जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रिजवान अहमद ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने जुझारू कार्यकर्ताओं से तत्काल जुट जाने को कहा और सोशल मीडिया पर अनावश्यक सामग्री शेयर न करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार में बैठे लोग तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है हमें इससे बचकर अपना पूरी तन्मयता से  बूथ लेवल तक जाकर जन मानस को सपा की नीतियों के बारे में बताना है।

बैठक में अन्य कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के विधान सभा अध्यक्ष रंजीत कश्यप,इकरा मुद्दीन राईन, साकेंद्र यादव,अमरेंद्र यादव,अनीश  वर्मा, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद आजाद,मोहम्मद रजी, अंकित वर्मा, बसंत लाल,नरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

E-Paper