झारखंड में कड़ाके की ठंड, कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें अपने इलाके का हाल

पश्चिमी विक्षोभ और लोकल क्लाउड फारमेशन के कारण राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश इलाके के मौसम में आज शाम से बदलाव संभव है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से बादल छाएंगे। वहीं न्यूनतम तापमान में भी हल्का बदलाव होने की संभावना है। वहीं शनिवार की सुबह रांची और आसपास के इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन चढ़ने के बाद मौसम लगभग साफ हो गया। मगर धूप तेज नहीं निकली।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरा राज्य में दो जिलें को छोड़कर औसत न्यूनतम तापमान 09-10 डिग्री के बीच बना हुआ है। लातेहार और पूर्वी सिंहभूम का औसत न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री है। वर्तमान में झारखंड में किसी सिनौप्टिक फीचर का असर होता नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 27.4 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो 08.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

  • रांची        23.8            09.6
  • जमशेदपुर    26.2            11.0
  • मेदिनीनगर    25.6            09.1
  • कांके        23.5            09.6

 

E-Paper