आज 2 जनवरी 2021 का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपकी राशि के सितारें….

 

आज 2 जनवरी 2021 है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं आज का राशिफल, देखिये क्या है आपकी राशि में ख़ास और क्या है बुरा।।।

आज का राशिफल-

मेष राशि – आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आज आपका जीवनसाथी ही आपका सच्चा मित्र बनकर सामने आएगा। आपका कोई दोस्त आज आपकी जमकर तारीफ कर सकता है। इसके अलावा आज से आपकी उन्नति के रिश्ते खुल रहे हैं। अपने मन पर काबू रखे और किसी को गलत न कहे।

वृषभ राशि- आज आपको खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए क्योंकि गुस्सा सभी के लिए नुकसानदेह है। आज आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। इसके अलावा आपके वैवाहिक जीवन आज बिलकुल भी अच्छा नहीं है। आप हो सके तो अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ रोमांचक योजनाएं बनाएं। अपने विचारों को सही और अच्छा बनाने के लिए आप किसी महान शख्स की जीवन पढ़ ले।

मिथुन राशि- आज वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, खर्चों में भी इजाफा होगा। आप परिवार से सराहना पाएंगे। आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार और मधुरता रहेगी। घर के सदस्यों का ख्याल रखे।

कर्क राशि- आज आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा होगी लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफी मददगार साबित होगा। आज आप तनाव से बचे। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं हैं। कोई पारिवारिक भेद खुल सकता है और बेवजह का शक रिश्तों को खराब कर सकता है। अपने जीवनसाथी की आदतों से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है। किसी भी धार्मिक स्थल पर जाए।

सिंह राशि- आज ध्यान और आत्म-चिंतन लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन मिल सकता है लेकिन खर्च भी हो जाएगा। आपके माता-पिता को दुःख हो सकता है। उन पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा फायदेमंद साबित होगी। प्रेम में सफलता मिल सकती है। आज विवाह के कई प्रस्ताव आएँगे।

कन्या राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। आज बड़े संकट में घिर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। आज आपको चिंता हो सकती है। आज बहुत तनाव होने वाला है इस वजह से आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें।

तुला राशि- आज सकारात्मक सोच रखे क्योंकि समय तभी पार होगा। घर से बाहर बहुत सकारात्मकता के साथ निकले लेकिन आज आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। माता-पिता को खुश करें। जिससे आप प्रेम करते हैं उससे अधिक से अधिक बात करें क्योंकि आज आप उसे खो सकते हैं। आज का दिन बेकार समय न बिताएं बल्कि अपना काम समय पर पूरा करें वरना बड़ी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि- आज आप जल्दी ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। गुस्सा कम कीजिये क्योंकि यह आपको तनाव दे सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। आज आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। किसी वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी खूबियां आज लोगों को बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।

धनु राशि- आज अच्छी सेहत होगी। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। जल्दबाजी में निष्कर्ष न निकाले और गैर जरूरी काम न करें। आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। इसके अलावा आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।

मकर राशि- आज आप पैसा बना सकते हैं, लेकिन अगर आप अपनी जमा-पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें तो। आज पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं, सावधान रहें क्योंकि दूसरी कठिनाइयां खड़ी हो सकती है। आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य परेशानी बन सकता है। मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो अच्छे होंगे।

कुंभ राशि- आज आप धार्मिक भावनाओं के चलते किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। ध्यान और योग करके आप अपने आलस्य को दूर भगा सकते हैं।

मीन राशि- आज आपकी लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। अपना धन खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। आज कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगा। आज यात्रा हो सकती है लेकिन ध्यान रहे आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से आज का दिन एक हो सकता है।

E-Paper