रांची में भोजन के विवाद में पति ने गला रेत कर पत्नी का किया मर्डर, मौके पर मौत

रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के लुपुंगा गांव में काशीनाथ मुंडा द्वारा अपनी पत्नी मीना देवी (35) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया गया कि सोमवार रात 8:00 बजे के करीब दोनों पति-पत्नी के बीच भोजन करने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पति पत्नी में हाथापाई होने लगी। इससे गुस्साए पति ने पत्नी को पटक कर दबली से गला रेतकर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद वह रात भर पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। सूचना मिलने के बाद ओरमांझी पुलिस पहुंची और हत्यारे पति को गिरफ्तार कर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना के दौरान वह नानी घर हजारीबाग में थे। घटना के दौरान दोनों पति पत्नी ही घर में थे। घटना को लेकर गांव व परिजनों ने अफसोस जताया गया है।

E-Paper