दिल्ली-एनसीआर में जारी शीत लहर से लोगो की बढ़ी परेशानी, इस दिन से मिल सकती है ठंड से थोड़ी राहत

दिल्ली-एनसीआर में जारी शीत लहर के बीच ठंड से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को भी सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा है, लेकिन तुलनात्मक रूप से कम रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 दिसंबर से मौसम के रुख में बदलाव होगा। इस वजह से 26 व 27 दिसंबर को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं और हल्का कोहरा भी होगा। 28 दिसंबर को आकाश साफ रहेगा, लेकिन उस दिन न्यूनतम तामपान आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

शीत लहर के बीच इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली घंने कोहरे की चाटर में लिपटी रही। इस वजह से एयरपोर्ट सहित दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह के वक्त ²श्यता बहुत कम रही। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से आ¨शक बढ़ोतरी दर्ज की गई गई। फिर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह के वक्त ठिठुरन महसूस की गई। लेकिन दिन में धूप निकलने के कारण के अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से दिन में ठंड से राहत रही।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। दिल्ली में जाफरपुर में सबसे अधिक ठंड रही। जाफरपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 4.6 व अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डा कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सुबह पांच से आठ बजे के बीच कई इलाकों में ²श्यता बहुत कम रही। इस दौरान पालन में सबसे कम 100 मीटर ²श्यता रही। वहीं सफदरजंग के आसपास के इलाकों में भी महज 200 मीटर ²श्यता रही। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। समाप्त 24 दिसंबर 2020रणविजय ¨सह

E-Paper